हिसार, 20 जनवरी : शहर की कई संस्थाओं से जुड़े सजग के प्रदेशाध्यक्ष वास्तु आर्किटेक्ट सत्यपाल अग्रवाल की भाभी का आज ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व गणमान्य लोग शामिल हुए। अग्रवाल के बड़े भाई दिल्ली निवासी कृष्ण चंद्र की धर्मपत्नी बिमला देवी का कल निधन हो गया था। 64 वर्षीया बिमला देवी अपने पीछे पति, एक पुत्र, दो पुत्रियां, पौत्र व दोहते-दोहतियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर गईं हैं। अग्रवाल ने बताया कि डीएन कॉलेज रोड स्थित दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय में 21 जनवरी रविवार को सुबह 10:00 से सांय 6:00 बजे तक शोक बैठक व 22 जनवरी को दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक अंतिम श्रद्धांजलि सभा होगी।
Leave a Reply