तलवंडी राणा धरने पर ग्रामीणों ने अजय चौटाला का काफिला रुकवाकर उठाई शेष बचे 3 कि.मी. रोड को बनवाने की मांग- अजय चौटाला ने दिया जल्द सडक़ मार्ग बनवाने का आश्वासन –

तलवंडी राणा धरने पर ग्रामीणों ने अजय चौटाला का काफिला रुकवाकर उठाई शेष बचे 3 कि.मी. रोड को बनवाने की मांग- अजय चौटाला ने दिया जल्द सडक़ मार्ग बनवाने का आश्वासन –

हिसार 20 जनवरी : गांव तलवंडी चंडीगढ़ रोड बाईपास पर दिए जा रहे तलवंडी राणा रोड बचाओ समिति के धरने के पास से देर रात्रि जब जन जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला का काफिला गुजरा तो समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओ.पी. कोहली व ग्रामीणों ने उनका काफिला रुकवाकर स्थायी रोड संबंधी अपनी मांग उनके समक्ष रखी। अध्यक्ष एडवोकेट ओ.पी. कोहली ने अजय चौटाला से धरने पर आकर उनकी समस्या सुनने का आग्रह किया जिस पर अजय चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे और कहा कि वे धरने पर स्वयं ही आना चाहते थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चाय पीने की पेशकश की और धरना स्थल पर ग्रामीणों के साथ चाय की चुस्कियां भी लीं। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से किसान, मजदूर व ग्रामीणों के साथ हैं। रोड संबंधी मांग को मैं जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करूंगा इसके अलावा भी आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे बताएं मैं हर स्तर पर उसे दूर करवाने का प्रयास करूंगा।
एडवोकेट ओ.पी. कोहली ने कहा कि ग्रामीणों के धरने को 350 दिन हो गए हैं इतने लंबे  संघर्ष से स्थायी रोड का 2.2 कि.मी. का हिस्सा तो बनना शुरू हो गया हैे लेकिन बाकी के बचे लगभग तीन कि.मी. के हिस्से पर अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। आपसे हमारा अनुरोध है कि बाकी बचे लगभग तीन कि.मी. के रोड की कार्यवाही जल्द शुरू कर ग्रामीणों को पूरा स्थायी सडक़ मार्ग बनाकर दिया जाए ताकि हमारी मुश्किलें कम हो सकें। उन्होंने बताया कि इस ठिठुरती ठंड, सर्दी, गर्मी, बरसात, तूफान में 350 दिनों से ग्रामीण अपने हक के लिए धरने पर बैठे हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द से हमें पूरा रोड बनाकर दिया जाए। इस पर अजय चौटाला ने कहा कि इस संबंध में जल्द से जल्द दुष्यंत चौटाला से बात कर बाकी बचे रोड की फाइल जल्द शुरू करवाकर उसकी कॉपी आप लोगों के हाथ में दूंगा। एडवोकेट ओ.पी. कोहली व ग्रामीणों ने अजय चौटाला का इसके लिए धन्यवाद जताया।
चित्र परिचय : धरने पर अजय चौटाला को रोड संबंधी जानकारी देते एडवोकेट ओ.पी. कोहली।
जारीकर्ता
ओ.पी. कोहली
प्रधान, तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति
मो. 98961 50550

Leave a Reply

Your email address will not be published.