हिसार में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशतपकड़ने में जुटी टीम, एक कर्मचारी को हमला कर किया घायल

हिसार में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशतपकड़ने में जुटी टीम, एक कर्मचारी को हमला कर किया घायल


पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जनवरी : हिसार के ऋषि नगर इलाके में रविवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। एक अखबार विक्रेता ने सबसे पहले तेंदुआ को देखा। सूचना पाकर वन्य विभाग, पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है। अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। रविवार सुबह अखबार विक्रेता कश्मीरी ने ऋषि नगर के श्मशान घाट के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तेंदुए को देखा। उसने इसकी जानकारी एरिया के लोगों को दी। इसके बाद वहीं एक व्यक्ति के घर पर लगे
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची गई तो उसमें तेंदुआ गली में घूमता नजर आया। लोगों ने इस बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया। पुलिस ने
इलाके में मुनादी करवा दी है। साथ ही मौके पर वन्य विभाग की टीम व पुलिस अमला पहुंचा। इसके साथ ही जाल आदि की मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान तेंदुए ने एक पुलिस कर्मचारी पर भी हमला कर दिया । हालांकि पुलिस कर्मचारी बाल बाल बच गया।
तेंदुए को देखने जुटी लोगों की भीड
उधर, तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस कर्मचारी बार- बार लोगों से भीड़ न लगाने की अपील कर रहे हैं। रिहायशी एरिया होने के कारण भी तेंदुए को पकड़ने में काफी मुश्किल आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.