पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जनवरी : शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा एवं पूर्व मेयर गौतम सरदाना भी उपस्थित थे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि हिसार में बनने वाला एलिवेटेड रोड हिसार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। हिसार दिन- प्रतिदिन विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। यहां बनने वाला महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व में हिसार को एक नई पहचान दिलाएगा, वहीं दूसरी ओर एलिवेटेड रोड यहां के यातायात व्यवस्था को सुगम करने का कार्य करेगा । बैठक
में नगर निगम, लोक निर्माण, पब्लिक हेल्थ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभाग के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग के प्रगति कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के एसई हरपाल सिंह द्वारा हिसार में सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल आरओबी तक बनने वाले एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी एवं स्टडी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें एलिवेटेड रोड पर बनने वाले विभिन्न जंक्शन,
एंट्री एंड एग्जिट पॉइंट, स्प्लिट एवं विभिन्न बनाये जाने वाले लूप आदि शामिल है। टीपीएस इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड, वेलोसिटी लिमिटेड से आए निर्माताओं ने निकाय मंत्री एवं डिप्टी स्पीकर के समक्ष सीवर सक्शन मशीन, जेटिंग मशीन, मिनी जेटिंग, डी सिल्टिंग, सेल्फ प्रोपेल्ड रोड स्वीपिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों का डेमो प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रदीप दहिया भी उपस्थित रहे।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने विकास कार्यों की समीक्षा हेतु अधिकारियों की ली बैठक

Leave a Reply