इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश महासचिव यशपाल बेरवाल ने आज हांसी के स्थानीय जाट धर्मशाला स्थित अपने कार्यकाल में शिक्षा मंत्री कवंर पाल गूर्जर के द्वारा दिये गए बयान की 1987 में मुझे एक लाठी लगी थी

जो मुझे आज भी याद है, इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जी को अपनी एक लाठी याद है लेकिन जो लाठी आपने और आपकी सरकार ने किसानों ,बेरोजगारों युवाओं, मजदूरों और कमेरेवर्ग पर बरसाई है उसे आप कैसे भूल सकते है। बेरवाल ने कहा कि आने वाले 2024 में लोकसभा व विधानसभा सभा चुनाव में इन लाठियों का बदला किसान,युवा,मजदूर,विद्यार्थिय, कमेरेवर्ग आपसे जरूर लेंगे। जनता वोट की चोट से एक एक लाठी का बदला आपकी सरकार व आपसे लेगी। 2024 में आपको गांव में घुसने नही दिया जाएगा। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी ओर मुख्यमंत्री चौधरी अभय सिंह चौटाला बनेंगे और आपसे एक एक लाठी का बदला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.