हिसार डिपो में रहा पूर्णत: चक्का जाम, कर्मचारियों ने लिया उत्साह से भागहड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने जताया सरकार के नकारात्मक रवैये पर रोषओपीएस बहाली संघर्ष समिति ने दिया समर्थन, सेवानिवृत नेता भी पहुंचे

हिसार डिपो में रहा पूर्णत: चक्का जाम, कर्मचारियों ने लिया उत्साह से भागहड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने जताया सरकार के नकारात्मक रवैये पर रोषओपीएस बहाली संघर्ष समिति ने दिया समर्थन, सेवानिवृत नेता भी पहुंचे

हिसार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार डिपो में चक्का जाम करके सरकार के खिलाफ रोष जताया। खास बात यह रही कि रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम में जहां रोडवेज कर्मचारियों ने उत्साह दिखाया, ओपीएस बहाली संघर्ष समिति की टीम ने जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर हड़ताल का समर्थन दिया।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान कर्मचारी एक दिन पहले ही हड़ताल की तैयारियों में लगे थे और बुधवार तडक़े से उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते राज्य परिवहन के हिसार डिपो की कोई बस नहीं चली। इस दौरान लीज पॉलिसी की बसों के परिचालक भी हड़ताल पर रहे, जिस कारण ये बसें भी नहीं चल पाई। कर्मचारी नेता राजबीर दुहन,अजय दुहन एव सुभाष ढिल्लो ने बताया कि डिपो में पूरी तरह से हड़ताल है। कर्मचारियों ने हड़ताल को पूरा सहयोग देते हुए अपनी मर्जी से हड़ताल में हिस्सा लेकर सरकार को बता दिया है कि वे सरकार की वादाखिलाफी व नकारात्मक रवैये से परेशान है।
कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान, नरेन्द्र सोनी, नरेन्द्र खरड़, सुरेश स्याहड़वा ने इस दौरान सरकार को चेताया कि यदि एक दिन की सफल हड़ताल से भी सरकार की आंखें नहीं खुली तो वे बड़ा आंदोलन करने से नहीं हिचकिचाएंगे। कर्मचारी नेता जोगिन्द्र पंघाल, अमित जुगलान, दयानंद सरसाना व सुरेश मलिक ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी अपने हकों के लिए बड़े से बड़ा संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सेवानिवृत कर्मचारी नेता राजबीर सिंधु, नरेश गोयल, दलबीर किरमारा, राजपाल नैन, सरबत पूनिया, रमेश श्योकंद, सुरेन्द्र मान ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को जायज बतया। उपरोक्त के अलावा नूर मोहम्मद, प्रदीप कुमार, विजय सिवाच, सुभाष दनौदा, सुरेश मलिक, दर्शन जांगड़ा सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो रोडवेज 1 व 2:-हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी।

-जारीकर्ता
सुभाष ढिल्लो, वरिष्ठ नेता
मोबाइल नंबर : 9416547008

Leave a Reply

Your email address will not be published.