रामलला के विग्रह  रुप  की  प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अग्रसेन भवन में 1100 दीये जलाकर जयश्री राम की श्रृंखला बनाईराम मंदिर बनने से हर भारत वासी के चेहरे पर खुशी है : अंजनी खारियावाला

हिसार, 22 जनवरी : अयोध्या में आज दोपहर भगवान श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने पर हिसार वासियों ने खुशी मनाते हुए अग्रसैन भवन में दीपावली के रुप में दीपोत्सव मनाया। साध्वी सुजाता व स्वामी चंद्रदेव महाराज ने दीपोत्सव में विशेष रुप से भाग लेकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला की देखरेख में नगर की दर्जनों संस्थाओं से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने देशी घी के 1100 दीये जलाकर उनसे जयश्रीराम की श्रृंखला बनाई। पूरे अग्रसैन भवन में आकर्षक लाईटिंग की गई। आतिशबाजी की गई व लड्डू बांटे गये।
      ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को बधाई इेते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का अयोध्या में मंदिर बनने से हर देश वासी खुशी प्रकट कर रहा है। सैंकड़ों वर्षों के बाद यह दिन देखने को मिला है। हर भारत वासी भगवान राम की जय जयकार कर रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी प्यारेलाल लाहौरिया, रामनिवास कोहलीवाले, एन.के. गोयल, संजय गुप्ता, दीपक गर्ग, राजेश बंसल, सुरेंद्र बागड़ी, ऋषिराज बुड़ाकिया, गजानंद गर्ग, अनिल तनेजा, सुरेंद्र बालान, अभिमन्यु बंसल, आशुतोष परुथी, कुसुम जैन, र6मी गुप्ता, मीनाक्षी जैन, नेहा मेहता, गुंजन आर्य, पल्लवी जैन, संगीता गर्ग, नीलम जैन, सुमन गर्ग, लीना सिंगला आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.