सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली-विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया यात्रा का स्वागत-टोहाना व जाखल शहर में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा

सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली-विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया यात्रा का स्वागत-टोहाना व जाखल शहर में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा

टोहाना/जाखल, 22 जनवरी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। सरकार की सोच है कि अंतिम और पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुगमता के साथ पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ पीएम मोदी जी की गारंटी वैन प्रत्येक ग्राम पंचायत व शहर में पहुंच रही हैं।
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बीडीपीओ कार्यालय परिसर टोहाना व अनाज मंडी ग्राउंड जाखल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन करते हुए नागरिकों को त्वरित योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए व उपस्थित जनों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ गरीबों व वंचितों के हितों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित देश बनाना प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। आयुष्मान योजना के तहत देश में गरीब परिवारों का 5 लाख रुपये की धनराशि तक का सालाना इलाज मुफ्त किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव और हर वार्ड में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है।
कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने कहा कि टोहाना क्षेत्र आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है जल्द ही रसूलपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना विधानसभा का नाम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज होगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से टोहाना ही नहीं जिला व प्रदेश के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि टोहाना शहर की बस स्टैंड की मांग, चंडीगढ़ रोड की मांग, टोहाना हॉस्पिटल की मांग सहित अन्य वर्षों पुरानी मांगों को पूरे करने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से यदि किसी नागरिक का आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं बनी है तो उनका मौके पर ही विभागों द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। अगर फिर भी किसी नागरिक की किसी समस्या का समाधान नहीं होता है तो, जागो दिशा सोच नई की पूरी टीम आपके बीच में आपकी हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है।
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मौके पर ही उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जनसंवाद भी किया। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी गीतों के जरिये बेहतरीन प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
इस मौके पर एसडीएम प्रतीक हुड्डा, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, नप ईओ संदीप सोलंकी, नप एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, समाज सेवी विनोद बबली, हरियाणा बीज विकास निगम के डायरेक्टर मनोज बबली, बीईओ राम रत्न, रोडवेज टीएम विनोद कुमार, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, विनोद बबली, मनोज बबली, सुभाष गोयल, कृष्ण गोयल, जतिन बांसल, पार्षद जॉनी मेहता, आशीष परूथी, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजू अरोड़ा, रविंद्र मेहता, संजय रेवड़ी, नितिन मेहता, पार्षद अशोक गर्ग, पार्षद संजय सपड़ा, पार्षद सतीश पूरी, पार्षद नंदलाल खोबड़ा, बलदेव सैनी, पार्षद सतनाम, राजेंद्र ठकराल, राज कक्कड़, भीरा प्रधान, विक्रम गर्ग, संजय धतरवाल, राजा कामरा, मूलचंद बतरा, लवली सपड़ा, सरपंच कृष्ण, धर्मपाल मेहता, स्नेहा मेहता, सन्नी कासंल, रामशरण मेहंदी, काका सैनी, महेंद्र सैनी, मंगू सैनी, बलविंदर, पार्षद सुरेश सेठी, चांदी राम, पार्षद राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.