हिसार 24 जनवरी, 2024
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पीएम श्री स्कूल की घोषणा केवल कागजों में है। हरियाणा प्रदेश में अब तक एक भी पीएम श्री स्कूल को मान्यता नहीं मिली है। सरकार ने इन स्कूलों को अभी तक न तो कोई स्पेशल बजट दिया है जिसकी वजह से अब तक किसी भी स्कूल को सीबीएससी से मान्यता नहीं मिली है। पीएम श्री स्कूल की योजना की घोषणा 2022 में की गई थी। हर स्कूल में विकास कार्य के लिए 50 लाख रूप्ये की एकमुश्त किस्त मिलनी थी। बजट न आने से स्कूल में विकास कार्य नहीं हो पाए। पीएम श्री स्कूलों के लिए केन्द्र सरकार ने तो अपना बजट जारी कर दिया परंतु हरियाणा सरकार की ठुलमुल नीति की वजह से इन स्कूलों को कोई बजट जारी नहीं किया गया। जिसकी वजह से काम सिरे नहीं चढ़ सका। केवल घोषणाएं बार-2 की जा रही है परंतु धरातल पर कुछ नहीं है। इसी तरह बीते वर्ष और चालू वर्ष में सरकार ने 4000 आंगनवाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट स्कूल बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए भी किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र को कोई बजट नहीं दिया गया।
उन्होंने यह बात रावलवास खुर्द, रावलवास कलां, धीरणवास, न्योलीं कलां, टोकस, पातन, दाहिमा, बूरे, बाड्या ब्राहमाण, सरसाना गांवों में घर -घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कहीं।
घर -घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस

Leave a Reply