हिसार, 24 जनवरी। कारपेंटर समिति हिसार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम किया। समिति में अपने कार्यालय निरंकारी भवन रोड पर सर छोटूराम कालोनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन लगा दिया। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें और देश की उन्नति व प्रगति में अपना योगदान दें। इस मौके पर समिति के प्रधान रामकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राम अवतार जांगड़ा, जगदीश वर्मा, राकेश गंगवा, साधुराम आर्य नगर, संजय जांगड़ा, ओम प्रकाश, अनिल, बबलू, व समिति के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो :ः
जारी कर्ता
राकेश गंगवा
मो : 9812725206

Leave a Reply