हिसार के सक्षम बत्रा बने सबसे कम उम्र के यूथ आइकॉन अवार्डी

हिसार के सक्षम बत्रा बने सबसे कम उम्र के यूथ आइकॉन अवार्डी

हिसार, 25 जनवरी : हाल ही में भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर नया आयाम देने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती महोत्सव की कड़ी में राह ग्रुप फाउंडेशन ने प्रदेश के 101 युवाओं को अपने-2 क्षेत्र में श्रेष्ठ  कार्य करने यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कम उम्र में सराहनीय उप्लब्धधियाँ हासिल करने के लिए सैक्टर 14 निवासी वरुण एवं अंजु बत्रा के सुपुत्र सक्षम बत्रा को सबसे कम उम्र के यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ की अध्यक्षता व आवर्स एकेडमी के निर्देशक, सुरेन्द्र पूनिया के मार्गदर्शन में हुए इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डी एस पी फतेहाबाद जयपाल सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग थे। सक्षम की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने काफी प्रशंसा की। इससे पहले भी सक्षम बत्रा वर्ल्ड जिनियस रिकॉर्ड (नाइजीरिया) की तरफ से मल्टी टैलेंटेड किड अवार्ड प्राप्त कर चुका है। उल्लेखनीय है कि सक्षम हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियों हासिल कर रहा है, चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा का। वह कराटे का भी बेहतरीन खिलाड़ी है तथा कई स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी उपलब्धि काबिले तारीफ है। सक्षम ने 70 देशों के 12.5 लाख बच्चों की गणित प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेंक-1 लाकर अपने देश का नाम रोशन किया है। उसके माता-पिता तथा अध्यापक वर्ग को उस पर अत्यंत गर्व है।

फ़ोटो कैप्शन :- सक्षम बत्रा अतिथियों से अवार्ड प्राप्त करते हुए।

*संपर्क :-*

8813866066

Leave a Reply

Your email address will not be published.