हिसार 2 फरवरी : नगर निगम वार्ड 6 के पूर्व पार्षद मान सिंह चौहान व वार्डवासियों ने नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर व उन्हें एक पत्र देकर शिकायत की है कि मेला कोठी मिल गेट रोड जिन्दल कम्युनिटी सेन्टर के पास वार्ड नं. 6 की मेन गली की मेन एंट्री पर ही मुख्य सडक़ पर निगम के कर्मचारियों द्वारा रोजाना कूड़े के ढेर लगा दिए जाते हैं जिसे वहां से इक_ा करके डंपिंग स्टेशन ले जाया जाता है। वार्ड की मुख्य गली की एंट्री व मुख्य सडक़ पर कूड़े के ढेर लगने से वहां पर वातावरण बहुत ही दूषित और दुर्गंध से भरा रहता है जिससे आस-पास के लोगों व वहां पर रहने वाले व वहां से गुजरने वाले लोगों को बहुत ही असुविधा व दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ता है।
पूर्व पार्षद ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ही इक_ा किया गया कूड़ा वहां पर नियमित रूप से डाला जाता है जिससे मुख्य सडक़ व मुख्य गली की एंट्री पर कूड़े का ढेर लगा रहता है तथा आस पास के क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को बदबू, मक्खी मच्छर व अनेक बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके चलते वार्डवासियों का यहां रहना दूभर हो गया है। कूड़ा फैलने से वार्डवासियों के लिए आने-जाने का पर्याप्त रास्ता भी नहीं मिल पाता है क्योंकि कूड़े के पास बेसहारा पशुओं व जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। वहां पर दुर्घटना होने का खतरा भी लगातार बना रहता है। विशेष रूप से स्कूल में आने-जाने वाले बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
पूर्व पार्षद ने निगम आयुक्त के समक्ष पत्र के माध्यम से मांग उठाई कि वार्ड नं. 6 की मेन गली में नियमित रूप से सफाई करवाई जाये व इसके आस-पास सौंदर्यकरण जैसे सुंदर गेट लगवाना, कुर्सियां व गमले लगवाना आदि एक सप्ताह के अंदर करवाया जाये अन्यथा वार्ड के लोग आंदोलन के लिए तैयार होंगे जिसका जिम्मेवार निगम प्रशासन होगा क्योंकि इस बारे पहले भी निगम को सूचित किया जा चुका है और इसके उपरान्त भी निगम कर्मचारी द्वारा वहां इकटठा किया गया कूड़ा डालते हैं। इसे तुरंत बंद करके कूड़ा डालने का स्थान आबादी से कहीं दूर किया जाए और वार्ड 6 की मुख्य गली की नियमित साफ सफाई व सौंदर्यकरण की व्यवस्था की जाए।
चित्र परिचय : गली के हालात बया करती तस्वीरें।
जारीकर्ता
एडवोकेट मान सिंह चौहान,
पूर्व नगर निगम पार्षद, वार्ड न0. 6 व समस्त वार्डवासी।
मो. 92555 35555
वार्ड नं. 6 की मुख्य गली की मेन एंट्री पर ही लगे हैं कूड़े के ढेर, पास से गुजरना भी हो जाता है दूभर : मान सिंह चौहानपूर्व पार्षद एडवोकेट मान सिंह चौहान युवा अध्यक्ष सर्व समाज समता संघ हरियाणा ने वार्ड नं. 6 की मेन गली की सफाई एवं सौंदर्यकरण की मांग उठाई- एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड वासी अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता –

Leave a Reply