हिसार, 02 फरवरी।
श्रम मंत्री अनूप धानक ने उकलाना हल्के की 7 सडक़ों की विशेष मरम्मत और सुधार हेतु 25 करोड़ रुपये खर्च की प्रशासनिक मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवाया जा रहा है। सडक़ें विकास की धूरी होती हैं और किसान सुगमता के साथ अपनी फसल को खेल खलिहानों से अनाज मंडी में ला सकता है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा उकलाना हल्के में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को निर्बाध रूप से परिवहन की सुविधा मिलेगी। श्रम मंत्री अनूप धानक ने बताया कि उत्पादन को ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार, केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सडक़ों को अन्य जिला सडक़ें (ओडीआर) के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उकलाना हल्के की 7 ओडीआर परियोजनाओं के अनुमानित लागत में गांव कंडूल से गांव किनाला तक की 2.26 किलोमीटर लंबी सडक़ का 2.75 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा, गांव फरीदपुर से गांव भैणी बादशाहपुर तक 3.52 किलोमीटर लंबी सडक़ 1.75 करोड़ रुपए, गांव दौलतपुर से खेदड़ वाया इशरहेड़ी तक 9.33 किलोमीटर लंबी सडक़ पर 7.64 करोड़ रुपए, गांव कनोह में 1.50 किलोमीटर लंबी चौपाल से दोनों बस स्टैंड तक सडक़ के पुनर्निर्माण पर 2.65 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा गांव छान से गांव सन्दलाना, गांव गैबीपुर-बोबुआ-हसनगढ़-लितानी सडक़ का सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। बरवाला से गांव खरकड़ा तक सडक़ की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी।
फाईल फोटो : श्रम मंत्री अनूप धानक।
सांसद बृजेंद्र सिंह 3 फरवरी को सार्वजनिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
हिसार, 02 फरवरी।
सांसद बृजेंद्र सिंह 3 फरवरी को जिले में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि सांसद ब्लू बर्ड पर्यटक रिजॉर्ट में दोपहर 12:30 बजे टैंकर वितरण समारोह में शामिल होकर 34 ग्राम पंचायतों को टैंकर वितरित करेंगे। इसके पश्चात सांसद बृजेंद्र सिंह गांव डोभी स्थित कन्या गुरुकुल में आयोजित वार्षिक महोत्सव में शिरकत कर उपस्थिजन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply