बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया : ईश्वर सैनी

बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया : ईश्वर सैनी


हिसार।  भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर सैनी नाटा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट में हर वर्ग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट को जनहितैषी बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सर्वजन हितकारी बजट पेश किया गया जिससे समूचे देश में खुशी की लहर है। शिक्षा, कृषि, रेलवे, पर्यटन एवं महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए। ईश्वर सैनी ने कहा कि  बजट में हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। खास बात है कि इस बजट में आम जरूरत की किसी चीज के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, जो देश की बहुमत जनता को राहत देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ-युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। नाटा सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार के अथक परिश्रम के साथ जहां लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है तो वहीं, दूसरी ओर भारत ने अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड प्रगति की है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की बुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.