रोहतक।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान गुलशन इशपुनियानी ने प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाएं हैं। यहां जारी एक बयान में गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि व्यापारियों को बदमाश धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। गोहाना के मातूराम हलवाई की दुकान के बाहर फायरिंग और रंगदारी का मामला काफी गंभीर है। हालांकि पुलिस ने गत दिनों बदमाशो को पकड़ लिया है, लेकिन इस तरह सरेआम दुकानदार से फायरिंग करके करोड़ की रंगदारी मांगना व्यापारियों की सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल है। रोहतक भी सुरक्षित नहीं है। पिछले सप्ताह 2 हत्याएं हुई।।इस्माइल में घर में घुसकर युवक को मार दिया गया। सांघी में एक युवक की हत्या की गई। गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार में बदमाश खुले घूम रहे हैं। सरकार का क्राइम पर कोई कंट्रोल नहीं है।बीजेपी-जेजेपी हरियाणा की जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जनता कांग्रेस के शासन को याद कर रही है।
बॉक्स
कांग्रेस शासन में हरियाणा छोड़ गए थे बदमाश
गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हरियाणा से अपराध को खत्म कर दिया था। कड़ी कानून व्यवस्था के चलते बदमाश हरियाणा से भाग गए थे। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तब से अपराधी फिर बेखौफ हो गए हैं। अब फिर बदमाशों ने अपना खौफ कायम कर लिया है।
बॉक्स
कर्मचारियों की अनदेखी, सब परेशान
कांग्रेस नेता गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। गत दिनों ही कर्मचारियों ने पूरे देश में हड़ताल की चेतावनी दे दी है। डॉक्टर परेशान हैं, समय पर वेतन नहीं मिल रहा। पटवारी नाराज होकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को कोई लेना देना नहीं।
बॉक्स
बनेगी कांग्रेस की सरकार
कांग्रेस नेता गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि जनता और कर्मचारियों ने तय कर लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा की कमान कांग्रेस के हाथ में सौंपेंगे और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाएंगे। हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
गुलशन इशपुनियानी
मोबाइल नंबर: 9315315507
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल करने में सरकार विफल, खौफ में व्यापारी: गुलशन इशपुनियानी….. लचर कानून व्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार: गुलशन इशपुनियानी

Leave a Reply