हिसार, 5 फरवरी (महेंद्र गोयल) : राज्य में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जनसेवक अशोक मंगालीवाला ने घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नारनौंद के पास स्थित बास बादशाहपुर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर अशोक मंगालीवाला का भव्य अभिनंदन भी किया गया।
मंगालीवाला के सामाजिक कार्यों व रचनात्मक सोच से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग बास बादशाहपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे। ग्रामीणों ने पगड़ी व मालाएं पहनाकर मंगालीवाला का सम्मान किया। इस दौरान रमेश कलावड़िया ने रागनी के माध्यम से अशोक मंगालीवाला के कार्यों की चर्चा करके समां बांध दिया। इस अवसर पर सरपंच विनोद, सरपंच चरणा, सरपंच बलवान, सरपंच दीपक, पूर्व सरपंच रघुबीर, पूर्व सरपंच राजेश, बलवान जोगी, जसबीर मोर, रामदिया मोर, सत्यवान नंबरदार, सुरेंद्र कमांडो, दलबीर फौजी, बबलू खान, कुलदीप प्रधान, मंच संचालक उपेंद्र मास्टर, गांव के सभी नंबरदार व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान अशोक मंगालीवाला आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं और हमारा नेता अशोक मंगालीवाला जैसा हो के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अशोक मंगालीवाला ने कहा कि हर गांव व हर कार्यक्रम में भरपूर स्नेह व समर्थन मिल रहा है। इसके लिए मैं हिसार लोकसभा क्षेत्र सभी निवासियों का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आज राज्य का हर इंसान महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही और माताओं-बहनों की सुरक्षा ताक पर है। इसलिए घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। जनता अब कांग्रेस में विश्वास जता रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।
मंगालीवाला ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं में योग्यता व प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद ऐसे युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसी पुख्ता योजनाएं हैं कि युवा, किसान व मातृशक्ति बेहतर आजीविका प्राप्त करके समृद्धशाली जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी भांति स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, गोसेवा व जनहित सुविधाओं सहित विभिन्न आयामों पर कार्य करने लिए वे तत्पर हंै। मंगालीवाला ने कहा कि बहुत से सेवा प्रकल्प चलाकर अब भी जनहित के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। यदि हिसार लोकसभा के साथियों ने विश्वास जताया तो वे न केवल अपना हर वादा पूरा करके दिखाएंगे बल्कि हिसार जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
– अशोक मंगालीवाला के अभिनंदन के लिए बास बादशाहपुर में उमड़े सैकड़ों लोग- घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाकर अशोक मंगालीवाला ने लोगों को किया जागरूक- जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता कांग्रेस में जता रही विश्वास : अशोक मंगालीवाला- महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से परेशान जनता कांग्रेस में जता रही विश्वास : अशोक मंगालीवाला

Leave a Reply