गत दिवस सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न बैंको के पेंशनर्स, बैंक प्रबंधन, भारतीय बैंक संघ और तीन प्रमुख बैंक यूनियनों द्वारा उनके साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ जंतर-मंतर,  

गत दिवस सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न बैंको के पेंशनर्स, बैंक प्रबंधन, भारतीय बैंक संघ और तीन प्रमुख बैंक यूनियनों द्वारा उनके साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ जंतर-मंतर,  

नई दिल्ली पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया । यह धरना दिल्ली स्थित ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन, फोरम ऑफ बैंक पेंशनर एक्टिविस्ट्स, प्रयागराज द्वारा आयोजित किया गया। इस विशाल धरने में तीन मुख्य मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया। पहली मांग यह थी कि भारतीय रिजर्व बैंक के पैटर्न पर पेंशन अपडेशन लागू की जाये।  दूसरी मांग के अनुसार पेंशन अपडेशन की गणना में विशेष भत्ते को लागू किया जाए। और तीसरी मांग के अनुसार कार्यरत कर्मचारियों के समान रिटायरीज को भी चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये । इस विशाल धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एआईपीएनबीपीआरए के मुख्य सलाहकार श्री के.डी. खेड़ा, श्री कमलेश चतुर्वेदी नैशनल ऑर्गेनाइज़र “ वी बैंकर” व उपसचिव इंटक सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारीयों और अतिथियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उपरोक्त मांगों पर बैंक प्रबंधन-आईबीए-यूएफबीयू की तिकड़ी नकारात्मक रवैया आख़्त्यार किए हुए है । इस संदर्भ में एक निंदा  प्रस्ताव भी पारित किया गया तथा सरकार, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मालिक है, से हस्तक्षेप करने और पेंशनर्स के साथ न्याय करने की अपील की गई। यह भी निश्चित किया गया कि  श्री गिरीश चंद्र आर्य, राष्ट्रीय सचिव व इंचार्ज फाइनेंसियल सेक्टर भारतीय मज़दूर संघ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल व्यक्तिगत रूप से माननीय वित्त मंत्री से मिलेगा, प्रस्ताव सौंपेगा और उनसे इन मामलों में हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई का अनुरोध करेगा। एक तथ्य यह भी उल्लेखनीय है कि 1.1.1986 से लागू होने के बाद पेंशन में कभी भी संशोधन नहीं किया गया है, जबकि वेतन में 6 बार संशोधन हो चुका है। भारत सरकार द्वारा आवंटित कल्याण निधि से स्वास्थ्य बीमा प्राप्त करने का अधिकार होने के बावजूद भी बैंकों ने इसे पेंशनर्स को नहीं दिया और तक़रीबन 2 लाख से अधिक बैंक पेंशनर्स इलाज के बिना ही इस संसार को अलविदा कर गये। धरने  का समापन आल इंडिया बैंक रिटायरी वेलफेयर एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव श्री आर एस शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। हिसार मण्डल के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी बहुसंख्या में इस धरने में शिरकत कर अपनी भागीदारी दर्ज़ की।

सुरेश सरदाना

मण्डल सचिव, AIPNBPRA (Regd.)

हिसार मण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published.