*- अरोड़ा खत्री पंजाबी पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को रिफ्यूजी कहने पर कड़े शब्दों में निंदा -*
हिसार, 5 फरवरी : ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है औऱ कहा है कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज के वयोवृद्घ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत करने की घोषणा करते हैं और दूसरी ओर जिस पार्टी से वह आते हैं, उस पार्टी यानि भारतीय जनता पार्टी का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य लालकृष्ण आडवाणी को ‘रिफ्यूजी’ कह कर संबोधित करके सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहै हैं। यह दोहरा चरित्र आखिर कब तक चलेगा ? क्यों आज तक भी अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वाले अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज को आज भी रिफ्यूजी या शरणार्थी क्यों कहा जा रहा है ? इसीलिए पूर्व में भी ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने विस्थापित अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज को रिफ्यूजी, शरणार्थी या पाकिस्तानी कहने पर एक मजबूत कानून बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के संज्ञान में लाया था परंतु फिर भी सरकार ने गौर नहीं किया। यहां तक कि हमारे समाज के एक राज्य के मुख्यमंत्री को भी इन शब्दों से उच्चारित किया गया, अभी भी यदि केंद्र सरकार इस पर गौर कर नहीं करती तो यह समझा जाएगा कि केंद्र सरकार की मंशा ही विस्थापित लोगों को बेइज्जत करने की है। देश को और किसी भी राजनैतिक पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब 1947 में भारत का बंटवारा हुआ तब सबसे अधिक संख्या में अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज ने ही अपने राष्ट्र, धर्म तथा हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने का कार्य किया। आज तक के विश्व के इतिहास में सवा करोड़ से अधिक लोगों का पलायन कभी नहीं हुआ और इस बंटवारे के पलायन में जिसमें अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज की संख्या एक करोड़ थी। यदि ऐसे जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे व्यक्ति ही हमारे साथ ऐसा आचरण करेंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संगठन की ओर से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मांग की गई है कि वे ऐसे व्यक्ति से सभी जिम्मेवारी वाले पदों से शीघ्र अति शीघ्र इस्तीफा लें और उन्हें देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भी रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है एवं समस्त अरोड़ा खत्री पंजाबी सिंधी समाज का अपमान समझती है। यदि ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की मांग को नहीं माना गया तो ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी अखिल भारतीय स्तर पर सांसद एवं उसे शरण देने वाली पार्टी के खिलाफ मुहिम चलाने का कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आज उसका अस्तित्व ही अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के कारण है, उन लोगों की मेहनत का ही फल वह आज सत्ता के रूप में ले रहे हैं। यदि उन्हें ही इस प्रकार अपमानित किया जाएगा तो आने वाली पीढ़ी को भारतीय जनता पार्टी क्या संदेश दे पाएगी।
फ़ोटो :- 1.भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणी की फोटो।
2. ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा का फाइल फोटो।
*जारीकर्ता :*
सूर्यवंशी कमल हांडा राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी मोबाइल नंबर 9254056789

Leave a Reply