गांव चलो अभियान के तहत आर्य नगर, आजाद नगर व स्याहड़वा मंडल में कार्यशाला आयोजितडिप्टी स्पीकर ने कार्यकर्ताओं की लगाई डयूटियांहिसार, 07 फरवरी।

गांव चलो अभियान के तहत आर्य नगर, आजाद नगर व स्याहड़वा मंडल में कार्यशाला आयोजितडिप्टी स्पीकर ने कार्यकर्ताओं की लगाई डयूटियांहिसार, 07 फरवरी।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत आर्य नगर मंडल, आजाद नगर मंडल व स्याहड़वा मंडल की कार्यशाला में शिरकत की तथा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई।
  डिप्टी स्पीकर ने मंडल आर्य नगर में आयोजित मंडल कार्यशाला में बूथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को गाँव-गाँव जाकर वहाँ कम से कम एक दिन का प्रवास करना है। पार्टी कार्यकर्ता वहाँ की बूथ टोली और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सम्पर्क कर घर-घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और साथ ही सरकार की उपलब्धि के विषय में गाँव चौपाल लगाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम कार्यकर्ताओं के लिए नया नहीं है। जब हमारा मतदान केंद्र विकसित होगा तो हमारा क्षेत्र, गांव विकसित होगा,  हमारा भारत विकसित होगा। यही हमारे संगठन की सोच है। इसी सोच को केंद्र की मोदी सरकार ने देश में लागू किया  और भारत देश विकसित देशों की सूची में आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए केंद्र सरकार को पुन: सत्ता में लाना आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करने में जुट जाएं।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणधीर धीरू, मंडल अध्यक्ष आर्य सिंह, भूप सिंह खिचड़, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, कृष्ण सरसाना, बलजीत फोगाट, अशोक मित्तल, अवनिश यादव, कृष्ण सरसाना, चेयरमैन अजय गावड़, सुरेंद्र मंड्डïा, मदन रालवासिया, अनिल गोदारा, रामचंद्र गंगवा, पूर्व सरपंच सीया राम, दलबीर बेंदा, संदीप गंगवा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.