रोहतक, 7 फरवरी : रोहतक मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने साइबर फ्रॉड को लेकर आमजन से सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया है। वर्मा आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं और फ्रॉड करने वाले नए-नए तरीकों का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी मैसेज को पढक़र आमजन लालच में न आए और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही ट्रांजैक्शन करें। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि साइबर फ्रॉड घर बैठे पैसे कमाने जैसे मैसेज मोबाइल पर भेजते हैं। एक या दो बार ये ठग पैसा भी लौटा देते हैं। इससे व्यक्ति लालच में आ जाता है और ज्यादा निवेश की सोचता है। परिणाम स्वरूप वह ठगी का शिकार हो जाता है। इसी प्रकार साइबर ठग उच्च अधिकारियों की फोटो का प्रयोग करके व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर पैसे की डिमांड करते हैं। इसको भी लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ठगी का शिकार व्यक्ति समय पर पुलिस को सूचित कर दे तो ट्रांजैक्शन को तुरंत प्रभाव से रोका भी जा सकता है। इस संदर्भ में निर्देश देते हुए मंडल आयुक्त ने कहा कि आमजन को इस पर अधिक जागरूक करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि नशे के अवैध धंधे में संलिप्त 10 लोगों की प्रॉपर्टी अटैच की गई है और तीन मकानों को ध्वस्त भी किया गया है। नशे के आदी लोगों की सूची बनाकर उनकी काउंसलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी करते हुए मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान मजबूती से चलाया जाए। इसके अलावा चिन्हित अपराधों को लेकर भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने निर्देश दिए की भूमि बंटवारे के लंबित मामलों का निपटान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक व अभिभावको के कल्याण से संबंधित मामलों का भी निपटान करने के निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर, ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, रेन बसेरा, फसलों का लंबित मुआवजा, मुख्यमंत्री की घोषणाएं तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आदि की भी समीक्षा की गई।
बॉक्स :-
शिकायतों की नियमित रूप से ली जा रही एक्शन टेकन रिपोर्ट :- उपायुक्त अजय कुमार
उपायुक्त अजय कुमार ने बैठक में मंडल आयुक्त संजीव वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो में जन संवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायत की नियमित रूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, रोहतक एसडीएम आशीष कुमार, महम के एसडीएम दलबीर फोगाट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार, सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र जून, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई, रोहतक के तहसीलदार मनोज अहलावत, तहसीलदार राजेश, तहसीलदार गुलाब सिंह, नायब तहसीलदार मुकुल व जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो : 01 से 05
00 0 0 0 0 0 0 0 0
मत्स्य योजना में वित्तीय सहायता का प्रावधान :- उपायुक्त अजय कुमार
– मछली पालन से किसान बढ़ा सकते है आमदनी
रोहतक, 7 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि किसानों और मछली पालन का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान सिद्ध हो रही है। योजना के तहत 40 से 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।
अजय कुमार ने बताया कि जिला में उन गांवों के लोगों को मत्स्य पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिन गांवों में बरसात के पानी के ठहराव होता है या भूमि बंजर है। मछली पालन से किसानों की आय बढ़ रही है। झींगा मछली पालन से 5 से 6 लाख रुपये प्रति एकड़ तक आमदनी होती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा योजना के तहत अनुसूचित जाति व महिला वर्ग मछली पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान तथा सामान्य वर्ग को मछली पालन पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 60 प्रतिशत सभी वर्गों की महिलाओं व अनुसूचित जाति को तथा 40 प्रतिशत सामान्य व ओबीसी को अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत प्रार्थी निजी भूमि में या पट्टे पर भूमि लेकर मछली फीड हैचरी, तालाबों के निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस, फीड मिल, कोल्ड स्टोर आदि लगाने पर विभाग से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यूनिट लगाने से पूर्व मिट्टी व पानी की टेस्टिंग जरूरी :-
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं के लिए किसानों को जागरूक करते हुए समय-समय पर विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यूनिट लगाने से पहले प्रशिक्षण अवश्य लें तथा मिट्टी व पानी की टेस्टिंग अवश्य रूप से करवाएं ताकि यूनिट कामयाब हो सके।
फोटो सहित :
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
10 फरवरी को आयोजित होगी योग प्रतियोगिता :- उपायुक्त अजय कुमार
रोहतक, 7 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी को सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 9 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 प्लस और 28 वर्ष ग्रुप में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर व रिदमिक योगासन पेयर करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला रोहतक के प्रतिभागी उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 फरवरी को सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में प्रात: 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतिभागियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र की प्रति लानी होगी।
0 0 0 0 0 0 00 0 00
पात्र लोगों को सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहेगी प्राथमिकता :- अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह
– एडीसी वैशाली सिंह ने संभाला पदभार
रोहतक, 7 फरवरी : जिला की नव नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने आज पदभार संभाल लिया है। वैशाली सिंह वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी है। यूपीएससी परीक्षा में उनका ऑल इंडिया रैंक 8 था। वैशाली सिंह ने स्कूली शिक्षा डीपीएस स्कूल फरीदाबाद से ग्रहण की है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से उन्होंने 5 साल का एकीकृत बीए एलएलबी कोर्स किया है। इस दौरान उन्होंने 6 स्वर्ण पदक हासिल किए और कॉलेज में टॉपर रही।
वैशाली सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस के लिए अपना प्रशिक्षण पूरा किया। वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र में सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने एसडीएम पलवल के पद पर अपनी सेवाएं दी। नारनौल में अतिरिक्त उपायुक्त के पद के अलावा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व डीएमसी के पद पर अपनी सेवाएं दी। हाल ही में सरकार ने उनका नारनौल से रोहतक तबादला किया है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस करने की बात भी उन्होंने कहीं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा की पात्र लोगों को सरकार की सभी सेवाएं व योजनाओं का लाभ तय समय अवधि में मिले।
फोटो सहित :
0 0 0 0 0 0 0 0 00
जेल लोक अदालत में 8 बंदियों को किया गया रिहा :-
रोहतक, 7 फरवरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अनिल कौशिक द्वारा जिला जेल रोहतक में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमे 10 मुकदमों की सुनवाई की गई तथा सभी 10 मुकदमों का निपटारा किया गया, जिसमें 8 बंदियों को मौके पर रिहा किया गया।
0 0 0 0 0 0 0 0 0
मजदूरों को दी अधिकारों की जानकारी :-
रोहतक, 7 फरवरी : सांपला ब्लॉक के औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला विधिक सेवाओं के पैनल अधिवक्ता विकास शर्मा, सांपला खंड के श्रम निरीक्षक अनिल व एनजीओ के एमडीडी विकास नेहरा के सहयोग से आयोजित कैंप मजदूरों को भवन निर्माण बनाम अन्य निर्माण कार्यों के प्रति उनके हक व कानून के बारे में बताया गया ताकि मजदूर वर्ग अपने हक, कानून के बारे में जान सके व अपना शोषण होने से बच सकें।
फोटो : 06 से 09
0 0 0 0 0 0 0 0 0
साइबर फ्रॉड को लेकर सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत :- मंडल आयुक्त संजीव वर्मा- नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे साइबर ठग- पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें ट्रांजेक्शन- अधिकारियों का फोटो यूज करके व्हाट्सएप पर मांगे जाते है पैसे- नशे के धंधे में संलिप्त लोगों की प्रॉपर्टी की गई अटैच- नशे के विरुद्ध चलाया जाए मजबूत जागरूकता अभियान- भूमि बंटवारे के लङ्क्षबत मामलों का किया जाए निपटान- मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Reply