अनुसूचित जाति के लिए सबसे अधिक काम इनेलो सरकार में हुए : वेद मुंडे11 फरवरी के समारोह को लेकर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन

अनुसूचित जाति के लिए सबसे अधिक काम इनेलो सरकार में हुए : वेद मुंडे11 फरवरी के समारोह को लेकर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन

हिसार। इनेलो की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलराज सभ्रवाल की अध्यक्षता में सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वेद मुंडे बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वेद मुंडे ने कहा कि इनेलो सरकार में अनुसूचित जाति के हित में काम किए गए उतने आज तक और कोई सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव अनुसूचित जाति को मान-सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा 11 फरवरी को अनाज मंडी बराड़ा में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह में पार्टी के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने हिसार जिला के अनुसूचित जाति के समाज के लोगों से इस समारोह में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।
बैठक में चतर सिंह स्याहड़वा, सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, राजीव राजा, विकास श्योराण, कृष्ण खटक, विरेंद्र सौथा, दल सिंह धानक, प्रवीन सिरोहा, मास्टर सुनेहरा, अशोक खुंडिया, सुबे सिंह जनागल, दयानंद एडवोकेट, दयानंद, अशोक भुक्कल, कृष्ण खटक, विजय कुमार, प्रदीप, सुभाष लांग्यान, सतपाल काजला, कलीराम खेदड़, रघुविुंद्र खोखा, राजबीर सिंधु, राहुल भुक्कल, जंग बहादुर, सत्यवान पान्नू, सुभाष टाक, प्रदीप बाजिया, कृष्ण जाखड़, जगदीश सहारण, जितेंद्र श्योराण, राजू तलवंडी, बारूराम व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.