हिसार। देश भर में बेहताशा बेरोजगारी, महंगाई व साम्प्रदायिकता जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाकपा और माकपा की संयुक्त रैली 25 फरवरी को जींद में आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर भाकपा की जिला कमेटी की एक अहम बैठक ऋषि नगर स्थित पार्टी कार्यालय में कामरेड चंद्रभान माटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाकपा के जिला सचिव कामरेड रूप सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को होने वाली इस रैली को बदलाव संदेश रैली का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा की दोनों वामपंथी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली में हरियाणा में भयंकर बेरोजगारी, कारपोरेट घरानों द्वारा जनता की लूट, महंगाई व नकली धार्मिकता जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर ड्यूटियां लगाई दी गई हैं और तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।
जिला सचिव कामरेड रूप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र में किसान संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा किए जाने वाले भारत बंद और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की हड़ताल में रोडवेज कर्मचारियों सहित राज्य कर्मचारियों की भागीदारी को लेकर भी ड्यूटी लगाई गई है।
बैठक में कामरेड रामेश्वर दास, का. प्रताप सिंह, का. हनुमान सिंह, का. शमशेर सिंह, का. नंद लाल तंवर, का. जरनैल सिंह, एमएल सहगल, का. विनोद व का. नरेश गोयल आदि भी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
का. रूप सिंह
जिला सचिव
भाकपा
94662-63800
Leave a Reply