मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव 

मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव 

हिसार | मॉर्डन हाई स्कूल, जयदेव नगर में कक्षा 10वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौड कॉलेज के डायरेक्टर हरिकिशन और हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल जगत राम लौहान व स्कूल के प्रिंसिपल जिले सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाें ने सभी की वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की बहुत सी यादों को सांझा किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने छात्रों को लगन व निष्ठा के साथ सफलता की सीढ़ी पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक जिले सिंह आर्य, ऊषा चौपड़ा, संदीप, अनु वर्मा, कमल, प्रीतम, सुरेश, पूजा, िशम्मी ग्रोवर, सुनीता, सुमन, सुदेश, पूजा बावल, प्रिति, रीना, शशी, सुनीता, स्वाति, सीता देवी व सीमा भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.