कंप्यूटर शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक रोहिल्ला को कोटा में किया सम्मानित

कंप्यूटर शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक रोहिल्ला को कोटा में किया सम्मानित

हांसी


कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हांसी नीटस कंप्यूटर हब के डायरेक्टर अशोक कुमार रोहिल्ला को कोटा में सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. केपी सिंह व साउथ कोटा के एमएलए संदीप शर्मा ने अशोक कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नेशनल ग्लोबल डायमेंड अवार्ड से नवाजा। अशोक रोहिल्ला ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से कंप्यूटर सेंटर चला कर छात्रों को रोजगारपूर्वक कोर्स करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर में कंप्यूटर से अलग वोकेशनल कोर्स भी करवाए जाते हैं, ताकि बच्चों को रोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.