हिसार : सिरसा रोड पर स्थित ओशो ध्यान उपवन में 18 फरवरी को ध्यान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में संत ओशो द्वारा बताई गई ध्यान विधियों को अनुभव करवाया जाएगा। स्वामी संजय ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी कारण से तनावग्रस्त रहता है। ऐसे तनाव को दूर करने और जीवन में ठहराव पैदा करने के लिए इस तरह का ध्यान शिविर काफी उपयोगी है।
उन्होंने बताया कि हर इंसान मन की शांति की तलाश कर रहा है लेकिन उसे सही रास्ता नहीं मिल पाता। 18 फरवरी को आयोजित होने वाले ध्यान शिविर में मन की शांति के उपाय भी सुझाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान ध्यान के विभिन्न प्रयोगों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। ध्यान शिविर के समापन पर चाय व नाश्ते का प्रबंध रहेगा। इस दौरान यदि किसी साधक के मन में कोई जिज्ञासा या प्रश्न होगा तो उसका निदान भी किया जाएगा।
Leave a Reply