जिले में सबसे अधिक मतदाता उकलाना विधानसभा हलके में, सबसे कम हिसार शहरी में
हिसार लोकसभा सीट पर ताज़ा आंकड़ों अनुसार 17 लाख 72 हज़ार 219 मतदाता
चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) द्वारा प्रदेश के सभी 22 ज़िलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की ताज़ा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया एवं फाइनल मतदाता सूचियों का प्रकाशन गत माह 22 जनवरी 2024 को किया गया है जिनके आधार पर हरियाणा में अब
कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता हैं जबकि गत वर्ष यह संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 मतदाता थी. इस प्रकार बीते एक वर्ष में पूरे प्रदेश में 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता बढ़े हैं.
बहरहाल, इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने भारतीय चुनाव आयोग से आधिकारिक आंकड़े प्राप्त कर उनका अध्ययन और विश्लेषण कर पाठकपक्ष को बताया कि जहाँ तक हिसार जिले में मौजूदा सात विधानसभा हलकों का विषय है, तो ताज़ा आंकड़ों अनुसार ज़िले में सबसे अधिक मतदाता संख्या उकलाना ( आरक्षित) विधानसभा हलके में अर्थात 2 लाख 14 हजार 730 हैं. हालांकि गत वर्ष जनवरी, 2023 में यह संख्या 2 लाख 10 हजार 493 थी, इस प्रकार गत एक वर्ष में इस विधानसभा हलके में 4 हजार 237 मतदाता बढ़े हैं.
उसके पश्चात जिले में नारनौंद हलका है जहाँ मौजूदा तौर पर 2 लाख 11 हज़ार 964 मतदाता हैं जो संख्या गत वर्ष 2 लाख 10 हजार 819 थी. इस प्रकार नारनौंद हलके में बीते वर्ष से यहाँ 1 हज़ार 145 मतदाता बढ़े है.
उसके बाद जिले में हांसी विधानसभा क्षेत्र हैं जहाँ वर्तमान में 2 लाख 419 मतदाता हैं जो संख्या गत वर्ष 1 लाख 96 हजार 431 थी. इस प्रकार एक वर्ष में इस हलके में 3 हजार 988 मतदाता बढ़े हैं.
तत्पश्चात बरवाला विधानसभा हलका हैं जहाँ 1 लाख 83 हजार 524 मतदाता हैं जो संख्या बीते वर्ष 1 लाख 80 हजार 757 थी. इस कारण एक वर्ष में 2 हजार 767 मतदाता बढ़े हैं.
उसके बाद नलवा विधानसभा क्षेत्र हैं जहाँ 1 लाख 78 हजार 851 मतदाता हैं जो संख्या बीते वर्ष 1 लाख 76 हजार 217 थी. इस कारण एक वर्ष में 2 हजार 634 मतदाता बढ़े हैं.
उसके बाद आदमपुर विधानसभा क्षेत्र हैं जहाँ 1 लाख 78 हजार 371 मतदाता हैं जो संख्या बीते वर्ष 1 लाख 74 हजार 973 थी. इस कारण एक वर्ष में 3 हजार 398 मतदाता बढ़े हैं.
जिले में सबसे कम मतदाता हिसार (शहरी) विधानसभा हलके में हैं जहाँ ताज़ा आंकड़ों अनुसार 1 लाख 73 हज़ार 636 मतदाता हैं. गत वर्ष हिसार शहरी में 1 लाख 69 हजार 478 मतदाता है जिस कारण बीते एक वर्ष में 4 हजार 158 मतदाता बढ़े हैं.
हेमंत ने गत वर्ष के आंकड़ों के आधार पर बताया कि जनवरी, 2023 में हिसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 19 हजार 168 थी जो अब बढ़कर 13 लाख 41 हजार 495 हो गई है अर्थात बीते एक वर्ष में हिसार में मतदाताओं की संख्या 22 हज़ार 327 बढ़ी है.
ज्ञात रहे कि हिसार लोकसभा सीट में हिसार जिले के उक्त सात विधानसभा हलकों के अलावा जींद जिले की उचाना कलां ( कुल मतदाता 2 लाख 15 हजार 456) विधानसभा सीट और भिवानी ज़िले की बवानी खेड़ा ( कुल मतदाता 2 लाख 15 हजार 268) विधानसभा सीट भी शामिल है.
इस प्रकार हिसार संसदीय ( लोकसभा) सीट म
के अंतर्गत पड़ने वाले तीन जिलों के कुल नौ विधानसभा हलकों में अब कुल मतदाता 17 लाख 72 हज़ार 219 मतदाता है.
हेमंत ने यह भी बताया कि हालांकि दिसम्बर, 2021 में देश की संसद द्वारा निर्वाचन विधि (संशोधन) कानून, 2021 पारित किया गया था जिसे 29 दिसंबर, 2021 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी. हालांकि उक्त कानून को 1 अगस्त, 2022 से लागू किया गया. इसके द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में अन्य संशोधनों के साथ ही यह भी प्रावधान किया गया है कि हर वर्ष केवल 1 जनवरी को ही नहीं बल्कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को भी 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले स्थानीय निवासियों का नाम सम्बंधित क्षेत्र की मतदाता सूचियों में शामिल किया जा सकता है जिससे आगामी तीन माह अर्थात अप्रैल-मई 2024 में निर्धारित 18 वीं लोकसभा आम चुनावों के मतदान से पूर्व मतदाता संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है.
Leave a Reply