हिसार, 16 फरवरी : गत रात्री नारनौंद में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में किसान आंदोलन पार्ट-2 के हालातों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार शम्भू बॉर्डर पर किसानों पर जुल्म ढाह रही है। आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों का यह सब होता देख सब्र का बांध टूट रहा है। प्रशासन व सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।
पे्रस प्रवक्ता जोगेन्द्र मयैड़ ने कहा कि जिस किसान का बेटा बॉर्डर पर देश की 24 घंटे रक्षा करता है व एक बेटा पुलिस में भर्ती होकर देश की अंदरूनी रक्षा करता है और एक बेटा खेत में अन्न पैदा करता है, उस किसान के बेटे की हालात बहुत नाजुक है, क्योंकि उसको अपनी फसल के पूरे भाव नहीं मिल रहे हैं। सुई से लेकर जहाज तक बनाने वाले उद्योगपति अपना माल बेचने के लिए रेट खुद तय करते हैं, लेकिन एक किसान ही ऐसा है, जिसको पता ही नहीं कि उसकी फसल क्या भाव बिकेगी। इसलिए किसान कर्जवान हो गया है। कर्जे के कारण किसान आत्महत्या कर रहा है। संसद में बैठकर नेता किसान को नोचकर खा रहे हैं। कोथ ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा ने हमें लिखित में दिया था कि हमारी सरकार बनाओ तो पहली कलम से किसानों के सारे कर्जे माफ करूंगा और दूसरी कलम से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दूंगा, लेकिन अब मोदी सरकार अपने वादे से मुकर रही है। अभी भी समय है समय रहतेे हम केन्द्र सरकार से निवेदन करते हैं कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाए नहीं तो 18 फरवरी को हिसार जिले का किसान खेड़ी चौपटा उप तहसील में भारी संख्या में एकत्रित होंगे और वहां मौके पर हजारों किसानों की सहमति से कोई बड़ा निर्णय व कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस मौके पर जिला हिसार अध्यक्ष धर्मपाल बडाला, प्रदेश महासचिव कृष्ण किरमारा, युवा अध्यक्ष कृष्ण कनोह, फूलचंद शर्मा बास, बसीर खान, राम अवतार सुलचानी, जिला भिवानी अध्यक्ष होशारा जताई, रोहतक जिला अध्यक्ष उमेद पूर्व सरपंच, रामनिवास मलिक, दलबीर खरड़, हवा सिंह भगाना, कुलदीप सुलतानपुर, कृष्ण उमरा, जग्गू नंबरदार कोथ आदि मौजूद रहे।
18 फरवरी को होगी खेड़ी चौपटा उप तहसील में किसानों की महापंचायत-सुरेश कौथ-पंचायत में हो सकता है बड़ा ऐलान-

Leave a Reply