अशोक मंगालीवाला ने घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाकर अपने विचार किए साझा
– विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित करके निरंतर किया जा रहा जनकल्याण कार्य : अशोक मंगालीवाला
हिसार : घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाने हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जनसेवक अशोक मंगालीवाला ने खेड़ी जालब व मतलोडा में चाय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर मंगालीवाला का भव्य स्वागत व सत्कार किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंगालीवाला ने कहा कि जनहित के उद्देश्यों को लेकर वे जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते तो विदेश में बड़े आराम की जिंदगी व्यतीत कर सकते थे लेकिन स्वामी गुरवानंद जी महाराज के आदेशानुसार उन्होंने अपनी जन्मभूमि हिसार को अपनी कर्मभूमि बनाकर सेवा कार्य शुरू किया है।
अशोक मंगालीवाला ने कहा कि उनका परम उद्देश्य हिसार लोकसभा का हर हाल में विकास करना है। अब भी अपने स्तर पर कई सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोसेवा व स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलवाने के लिए बाकायदा एक प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है। युवा ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से हमारी टीम से मुलाकात करके नौकरी से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा नौकरी प्राप्त करके अपनी आजीविका भी कमा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गांवों में गोबर के उचित निस्तारण के लिए बाकायदा गोबर खरीदकर उससे कुकिंग गैस बनाकर मात्र 200 रुपये में गैस उपलब्ध करवाने की पुख्ता योजना है। मंगालीवाला ने बताया कि किसानों के लिए भी बहुत सी योजनाएं हैं। इसके तहत ऐसी हवाई व्यवस्था करवाई जाएगी कि किसान भाई अपनी हरी सब्जियां गल्फ देशों में आसानी से बेच पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण पर विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब भी अपने स्तर पर वे हिसार के बस स्टैंड, सिविल अस्पताल व राजगुरु मार्केट सहित हिसार के कई क्षेत्रों में पब्लिक शौचालयों का सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण करवा चुके हैं। विद्यार्थियों को समुचित शिक्षा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। अब भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं अपने स्तर पर क्रियान्वित की जा रही हैं। मंगालीवाला ने कहा कि उनके पास किसान, गरीब, मजदूर, व्यवसायी व महिलाओं सहित तमाम वर्गों के विकास के लिए पुख्ता योजनाएं हैं। यदि जनता ने साथ दिया तो इन योजनाओं को लागू करवाने में देर नहीं लगाएंगे।

Leave a Reply