सरकार द्वारा रास्ते बंद करने के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल व चंडीगढ़ आदि राज्यों में लगभग 1650 करोड़ रुपए का व्यापार व उद्योग का नुकसान हर रोज हो रहा है- बजरंग गर्ग
रास्ता बंद होने के कारण ट्रांसपोर्टरों को लगभग 40 प्रतिशत काम कम होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है- बजरंग गर्ग
रास्ते बंद होने से हरियाणा-पंजाब रोडवेज व रेलवे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश में किसान, व्यापारी व उद्योगपति एक दूसरे के पूरक है- बजरंग गर्ग
भारत देश 58 प्रतिशत कृषि पर निर्भर करता है- बजरंग गर्ग
हिसार- अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी, उद्योगपति व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा व पंजाब की सीमा पर नाके लगाने से 8 दिनों से रास्ता बंद करना कोई समस्या का समाधान नहीं है। रास्ते बंद होने के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी,हिमाचल व राजस्थान आदि राज्यों के व्यापार व उद्योग में लगातार हर रोज 1650 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और ट्रांसपोर्टरों का काम लगभग 40 प्रतिशत कम हो गया है जिसके कारण ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान भेजने व लाने में बड़ी दिक्कत आ रही है। यहां तक की हरियाणा रोडवेज विभाग को भी हर रोज 5 लाख रुपए तक का नुकसान हो रहा है और पंजाब सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है इसके अलावा रेलवे विभाग को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। यहां तक की रोड के साथ-साथ हवाई सफर भी महंगा हो गया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार के अपने वायदे के अनुसार किसानों की समस्या का हल करके रास्ते खोलने चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है और भारत देश 58 प्रतिशत कृषि पर निर्भर करता है। किसान, व्यापारी व उद्योगपति एक दूसरे के पूरक हैं। किसान, व्यापारी व उद्योगपति का एक दूसरे के बिना काम नहीं चल सकता। सरकार की किसान, व्यापारी व उद्योगपति के प्रति भूमिका बहुत महत्व रखती है। देश में 86 प्रतिशत छोटे किसान है। छोटे किसान जब तक खुशहाल नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। सरकार को किसान व व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए ताकि भारत देश पहले से ज्यादा तरक्की कर सके।
बजरंग गर्ग
9215142070

Leave a Reply