हिसार, 20 फरवरी : समृद्ध भारत परिषद के तत्वाधान में पीएलए स्थित वाइब्स जिमखाना क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान विकास लाहौरिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यकारी सचिव डॉक्टर अजीत कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल बंसल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रोफेसर एन.पी. कौशिक, अखिलेश कुमार, प्रोफेसर हरभजन बंसल, तिलक जैन, इंद्र केड़िया व मनोज बंसल का स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, दीपक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, तिलक मेहता, बिशंभर सचदेवा, तरुण मेहता के अलावा अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
3 फोटो कैप्शन : समृद्ध भारत परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य।

Leave a Reply