हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी के गांव बहुअकबर ,बहलंबा व खरकड़ा में ठहराव के लिए रेल मंत्री से की मांग

हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी के गांव बहुअकबर ,बहलंबा व खरकड़ा में ठहराव के लिए रेल मंत्री से की मांग

गांव बहुअकबर पुर में शहीद रामफल बल्हारा स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर भी हो ठहराव , रेल सेवा शुरु करने पर जताया आभार

सांसद अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखी मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन, मेट्रो विस्तार पकड़ेगा गति

रोहतक, 19 फरवरी। भाजपा सांसद डाॅ अरविंद शर्मा ने हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी के गांव बहुअकबरपुर, बहलंबा और खरकड़ा में ठहराव की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री को इस बारे में मांग पत्र भी दिया है। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।  साथ ही सांसद ने कहा कि अब बहादुरगढ़ से आसौदा मेट्रो विस्तार का कार्य गति पकडे़गा और इसके बाद सांपला तक विस्तार करवाया जाएगा। इस बारे में प्रधानमंत्री  को मांग भेजी गई है, जल्द ही लोगो को यह सौगात मिलेगी। 

भाजपा सांसद डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी के ठहराव के लिए मांग रखी गई है। सांसद ने बताया कि गांव व कस्बों में अभी रेल गाड़ी के ठहराव के लिए ठहराव नहीं किया गया है। जिसको लेकर उन्होंने गांव बहुअकबर पुर, बहलबां व गांव खरकड़ा में ठहराव को लेकर मांग रखी है। उन्होंने बताया कि इससे दैनिक यात्रियों, किसानों, छात्रो, महिलाओं युवाओं व मजदूरों इस रेल का फायदा मिलेगा और इस रेल गाड़ी का ठहराव बहुत जरुरी है। सांसद ने बताया कि मेट्रो विस्तार को लेकर भी उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि आसौदा के बाद सांपला और फिर रोहतक तक जल्द मेट्रो का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.