हरियाणा सरकार को वार्षिक बजट में पेट्रोल व डीजल पर वेट कर कम करके जनता पर से आर्थिक बोझ कम करना चाहिए- बजरंग‌ गर्ग

हरियाणा सरकार को वार्षिक बजट में पेट्रोल व डीजल पर वेट कर कम करके जनता पर से आर्थिक बोझ कम करना चाहिए- बजरंग‌ गर्ग

भाजपा सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार वार्षिक बजट में सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ  समाप्त करना चाहिए- बजरंग गर्ग

हिसार- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जो वित्त मंत्री भी है उनसे मांग की है कि वह हरियाणा विधानसभा के वार्षिक बजट में डीजल पर वेट कर अधिकतम 9.5 प्रतिशत करें और पेट्रोल पर वेट कर अधिकतम 18 प्रतिशत करें। जबकि डीजल पर वेट कर अब 16.8 प्रतिशत व पेट्रोल पर 23.8 प्रतिशत है जो बहुत ज्यादा है।  2014 में डीजल पर वेट कर 9.25 प्रतिशत व पेट्रोल पर 17.80 प्रतिशत था  और केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी 2014 में पहले डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर व पेट्रोल पर 9.48 रूपए प्रति लीटर थी। अब डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 15.33 रुपए प्रति लीटर व पेट्रोल पर 19.48 रूपए प्रति लीटर  होने से महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने वादे के अनुसार बजट में सब्जी व फलों पर से 1 प्रतिशत मार्केट फीस व 1 प्रतिशत एचआरडीएफ है उसे पहले की तरह समाप्त करना चाहिए। जबकि पिछली सरकार ने सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ पूरी तरह से हटा दी थी। मगर हरियाणा में भाजपा सरकार ने ही सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ हटाने की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे किसान व आढ़तियों को 30 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.