लगाया निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर, 15 को मिली नेत्र ज्योति

लगाया निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर, 15 को मिली नेत्र ज्योति

 आहूजा फाउंडेशन-ए वेलफेयर के सहयोग से लगाया निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर, 15 को मिली नेत्र ज्योति
– दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अशोक आहूजा के सहयोग से 15 बुजुर्गों के किए फ्री नेत्र ऑपरेशन
– अशोक आहूजा के सहयोग से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हुए 15 बुजुर्गों के फ्री नेत्र ऑपरेशन

हिसार : भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवी अशोक आहूजा के सहयोग से आंखों के सफेद मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 15 जरूरतमंद बुजुर्गों के फ्री नेत्र ऑपरेशन किए गए।
  अधिकतर लोगों की उम्र बढ़ने के साथ नेत्र ज्योति क्षीण हो जाती है। जांच से पता चलता है कि उन्हें आंखों के सफेद मोतियाबिंद की शिकायत है। बहुत से बुजुर्ग अपने स्तर पर सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं करवा सकते। ऐसे बुजुर्गों के लिए रचनात्मक सोच रखने वाले समाजसेवी हिसार के बस स्टैंड के पास न्यू ऋषि नगर में स्थित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में सेवा भाव से आंखों के फ्री ऑपरेशन करवाने में विशेष सहयोग देते हैं।
 दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र कुच्छल, सचिव एडवोकेट राजेश जैन व प्रोजेक्ट हेड रामनिवास अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में समाजसेवियों के सहयोग से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की आंखों के सफेद मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं। इसी कड़ी में आहूजा ग्लास प्रतिष्ठान द्वारा स्थापित आहूजा फाउंडेशन-ए वेलफेयर के माध्यम से 15 लोगों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में नेत्र जांच, नेत्र चिकित्सा व नेत्र ऑपरेशन की तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और अनुभवी व प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा ही समस्त कार्य किए जाते हैं। दिव्यांग केंद्र में नेत्र चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी एवं सामान्य रोग जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तो दिव्यांगजनों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। यहां पर लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला भी उपलब्ध है। लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला के माध्यम से दिव्यांग बंधुओं की सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.