होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्य नगर के आठवीं कक्षा के छात्र संयम का इंस्पायर योजना में चयन हुआ है। हरियाणा से इस योजना में 714 विद्यार्थियों के आइडिया सलेक्ट हुए हैं जिनमें हिसार से संयम का नाम भी शामिल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजपाल सिंधु ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र- छात्राओं को शिक्षा के साथ- साथ रचनात्मक गतिविधियों के लिए उन्मुक्त वातावरण प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता पन्नू दलाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संयम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बने हैं कि शिक्षा केवल मात्र किताबी ज्ञान नहीं हैं यदि आप अपने विचारों को किसी स्वरूप में ढालना सीखते हैं तो उन्नति के बहुत से नए रास्ते आप के लिए खुल जाते हैं। छात्र संयम ने बताया कि उसने पढ़ा था कि एसी किस प्रकार से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और आज के दौर में लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है ऐसे में उसने जो आडिया दिया है । वह एक ऐसा एसी बनाएगा जो कि कूलिंग तो करेगा लेकिन पर्यावरण को इससे कोई भी नुकसान नहीं होगा।
गौरतलब है कि छात्र संयम की माता मधु शर्मा होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्होने बताया कि संयम आज्ञाकारी और कुशाग्र बुद्धि है जिस विषय को वह एक बार पढ़ लेता है उसे भूलता नहीं। विज्ञान विषय में विशेष रूचि होने के चलते घर पर भी कुछ न कुछ प्रयोग करता रहता है। अब इंस्पायर योजना में इसक चयन हुआ है जिसमें इसे अपने माडल पर काम करने के लिए 10 हजार रूपए मिलेंगे। हमें आगे भी उम्मीद है कि यह अच्छा करेगा।
होली चाइल्ड स्कूल के छात्र संयम का इंस्पायर योजना में हुआ चयनईको-फ्रेंडली एसी बनाने का दिया था आइडिया

Leave a Reply