सिद्‌धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के विदयार्थियों ने जीता सोना 

 सिद्‌धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के विदयार्थियों ने जीता सोना 

Dear Sir/ Madam

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया दवारा जिला स्तरीय जूनियर और सीनियर एथलेटिक

मीट का आयोजन 18 फरवरी 2024 को महावीर स्टेडियम, हिसार में किया गया,

जिसमें सिद्‌धार्थ इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की कला संकाय की

छात्रा श्रुति ने गोला फेंक के तीन वर्गो अंडर- 18, अंडर 20 और ओपन वर्ग

एवं चक्का फेंक के अंडर-18 के  मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए

चार स्वर्ण पदक जीते।

इन्हीं प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत कक्षा ग्यारहवीं की ही टीना ने अंडर-18

की  तिहरी कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता ।

सिद्‌धार्थ प्रबंधन समिति दवारा दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई

दी गई।  मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती

पुष्पा सिहाग ने दोनों खिलाड़ि‌यों को शुभकामनाएँ प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.