श्याम बाबा दरबार के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने बारस के भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

श्याम बाबा दरबार के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने बारस के भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

 किसान कॉलोनी के श्री श्याम मंदिर के बारस के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
– श्याम बाबा दरबार के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने बारस के भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
– श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

हिसार : श्याम बाबा के प्रति अपनी आस्था जताते हुए श्री श्याम मंदिर में बारस के अवसर पर आयोजित अटूट भंडारे में हिसार व आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भंडारे के लिए पूरे मंदिर परिसर व श्याम बाबा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार के दर्शन करके भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत गोकुलदास व संयोजक जगदीश तायल ने बताया कि श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना के उपरांत पूरे विधि-विधान से बारस का भंडारा शुरू किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की आराधना करके मन्नतें मांगी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ रोड स्थित आजाद नगर, किसान कॉलोनी में स्थापित श्री श्याम मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मुराद श्याम बाबा अवश्य पूरी करते हैं।
    मंदिर के संयोजक जगदीश तायल ने बताया कि किसान कॉलोनी व आजाद नगरवासियों के साथ-साथ समाजसेवी भक्तों के सहयोग से श्री श्याम मंदिर में विकास कार्य एवं भंडारे आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भंडारे के दौरान भक्तों ने श्री श्याम मंदिर में स्थापित मां सरस्वती, भगवान विष्णु-लक्ष्मी, मां शेरांवाली, भगवान शिव-पार्वती, श्रीराम दरबार, वीर बजरंग बली एवं श्रीकृष्ण-राधा सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन किए और आराधना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.