सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार को अग्रोहा में सीवरेज नाले व टूटी सड़कों का काम तुरंत प्रभाव से करवाना चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार को अग्रोहा में रिहायशी सेक्टर व शॉपिंग काॅम्पलेक्स बनानें चाहिए- बजरंग गर्ग
अग्रोहा में 24 फरवरी को भजन समारोह, छप्पन भोग व भंडारा का कार्यक्रम होगा- बजरंग गर्ग
हिसार- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक मे अग्रोहा धाम के संगठन के विस्तार व अग्रोहा के विकास पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंदिर में पूजा करने के उपरांत कहा कि अग्रोहा धाम में 24 फरवरी को भजन समारोह, छप्पन भोग व भंडारा का कार्यक्रम होगा। जिसमें देश भर से समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री गर्ग ने कहा कि 2 साल पहले हरियाणा सरकार ने अग्रोहा में बस अड्डा बनाया था। मगर आज तक अग्रोहा में बना बस अड्डे को चालू नहीं किया गया है। सरकार द्वारा अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने की भी घोषणा करने व केंद्रीय रेलवे बजट में अग्रोहा-सिरसा को 90 किलोमीटर रेलवे लाइन से जोड़ने की मंजूरी देने के बावजूद भी अग्रोहा को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा गया है। यहां तक कि अग्रोहा में ना तो रेलवे लाइन है, ना ही बस अड्डा चालू हुआ है। सरकार द्वारा अग्रोहा को रेलवे लाइन व अड्डा से ना जोड़ने से वैश्य समाज व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। जबकि हर रोज हजारों लोग अग्रोहा आते-जाते रहते हैं। यह सिर्फ झूठे वादे व घोषणाओं की सरकार है अग्रोहा में पूरी तरह सड़के टूटी पड़ी है सीवरेज के सारे नाले बंद पड़े हैं। सड़कों पर गंदा पानी भरा पड़ा है, जिसके कारण बीमारियां फैल रही है। अग्रोहा में ना ही सफाई व्यवस्था है, नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइट तक चलती नहीं है। सरकार की तरफ से अग्रोहा में कोई भी मूलभूत सुविधा तक नहीं है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अग्रोहा में सीवरेज नाले व सड़कों का काम तुरंत प्रभाव से कराया जाए। अग्रोहा के विकास के लिए रिहायशी सेक्टर व शॉपिंग काॅम्पलेक्स बनाए जाएं और सरकार की तरफ से अग्रोहा में कोई नया सरकारी प्रोजेक्ट लगाया जाए ताकि अग्रोहा में विकास के रास्ते खुल सकें। इस अवसर पर ऋषि राज गर्ग, एन के गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, अनिल सिंगला, राजेंद्र बंसल, सत्य प्रकाश आर्य, रवि सिंगला, महेश अग्रवाल मथुरा, जय भगवान अग्रवाल दिल्ली, अंजलि कनोडिया सिरसा, चूड़ियां राम गोयल टोहाना व अनंत अग्रवाल बरवाला आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply