ग्लोबल सिनर्जी शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विचारों का आदान-प्रदान करना : डॉक्टर  ढींडसा

ग्लोबल सिनर्जी शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विचारों का आदान-प्रदान करना : डॉक्टर  ढींडसा

सिरसा 22 फरवरी 2024: जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिजनेस मैनेजमेंट में 26 फ़रवरी 2024 को अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  जिसका थीम प्रबंधन ,अनुसंधान, विज्ञान, इंजीनियरिंग,शिक्षा, और मानविकी में अनुशासन को पाटना रहेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉक्टर कुलदीप सिंह ढींडसा द्वारा की जाएगी। सम्मलेन में मुख्य अतिथि गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार से  प्रोफेसर कर्मपाल नरवाल रहेंगे। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय वक्ता के रूप में सऊदी अरबिया से प्रोफेसर विपिन कुमार, नाइजीरिआ से प्रोफेसर अब्दुल्लाही अबुबकर तथा अमेरिका से  नरेंदर चिनथामू शिरकत  करेंगे। इस सम्मेलन की संयोजक जेसीडी आईबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हरलीन कौर रहेंगी । डॉक्टर ढींडसा ने बताया कि ग्लोबल सिनर्जी शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विचारों का आदान-प्रदान करने, अंतर्दृष्टि साझा करने और अंतःविषय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और उद्योग विशेषज्ञों के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करना है। यह सम्मेलन विभिन्न विषयों में तालमेल को बढ़ावा देकर नवाचार और प्रगति के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है, जिससे आज समाज के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों का समाधान होता है।

कॉलेज की प्राचार्या और संयोजक डॉक्टर हरलीन कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 60 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं। जिनका प्रकाशन यूजीसी से मान्यता प्राप्त शोध.पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 80 से अधिक सदस्यों ने पंजीकृत करवा दिया है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सफल आयोजन के लिए अनेक कमेटियों का गठन किया गया है जिन्होंने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने पीने की सुव्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.