हिसार 23 फरवरी : हर्ष बामल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पिछले 15 वर्षों से युवा व छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और युवा वर्ग उनके खासा जुड़ाव रखता है। हर्ष बामल ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र योगी एवं प्रदेश प्रभारी राहुल राणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ तथा शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए अथक प्रयास करेंगे। भाजयुमो से अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
चित्र परिचय : भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हर्ष बामल।
हर्ष बामल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने

Leave a Reply