गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 25 फरवरी को साच्ची प्रीत ध्यान शिविर का होगा आयोजन

 गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 25 फरवरी को ओशो ध्यान उपवन में साच्ची प्रीत ध्यान शिविर का होगा आयोजन

हिसार : संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 25 फरवरी को ओशो ध्यान उपवन में साच्ची प्रीत ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रातः: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में गुरु रविदास की शिक्षाओं को अपनाते हुए ध्यान लगाने का आह्वान किया जाएगा।
    स्वामी संजय ने कहा कि गुरु रविदास जी ने हमेशा समाज में समरसता का प्रचार करते हुए मानवतावादी मूल्यों को अपनाने का शिक्षा दी। इसी तरह से समरसता, सामाजिकता व सद्भाव अपनाते हुए 25 फरवरी के एक दिवसीय शिविर में ध्यान लगाने की विधियां बताई जाएंगी। उन्होंने कहा कि साच्ची प्रीत ध्यान शिविर से तात्पर्य है कि सच्चे मन से और समर्पण भाव से ध्यान लगाकर और अंतर्मन की गहराई में उतरकर सच्चे आनंद की प्राप्ति करना। 

    उन्होंने बताया कि इस तरह के ध्यान शिविर में नियमित शिरकत करके अभ्यास करके इंसान रोजमर्रा के कार्य करते हुए तनाव मुक्त रह सकता है। स्वामी संजय ने बताया कि आज के दौर में हर इंसान अलग-अलग तरह की समस्याओं से घिरा हुआ है। वह आनंद, उल्लास व नव ऊर्जा चाहता है लेकिन उसे सही मार्ग नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि ध्यान शिविर में सच्चे आनंद, उल्लास व नव ऊर्जा प्राप्ति के विभिन्न उपाय भी बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि किसी साधक के मन में कोई प्रश्न होगा तो उसका भी समुचित निदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.