उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित उद्यमिता स्टार्ट अप आइडिया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक व फार्मेसी विभाग के विद्यार्थी मनीष व निशा के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्राचार्य डॉ कुलवीर सिंह अहलावत, विभागाध्यक्ष जगमोहन सिंह, एनएसएस अधिकारी राकेश शर्मा सहित स्टाफ सदस्यों ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य कुलवीर सिंह अहलावत ने कहा कि उद्यमिता एक विज्ञान, व्यवहार,अवसर के साथ साथ एक कर्म दृष्टि व दृष्टिकोण भी है। राष्ट्र का सामाजिक विकास एवम आर्थिक विकास उद्यमिता का ही परिणाम होता है जिसमें विद्यार्थियों का अहम योगदान होता है। विभागाध्यक्ष जगमोहन सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एनएसएस अधिकारी राकेश शर्मा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए प्राध्यापक विक्रम डोगरा व दिनेश यादव का विशेष आभार जताया।
विद्यार्थियों की उद्यमी प्रवृत्ति से भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर: डॉ कुलवीर अहलावतएनएसएस स्वयंसेवक मनीष व निशा को किया सम्मानित

Leave a Reply