अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने गठित की हिसार नगर इकाई

सत्यनारायण गोयल प्रधान तो बजरंग सिंगल बने महामंत्री

हिसार 25 फरवरी -अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला हिसार के अध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया ने आज हिसार नगर इकाई की घोषणा की जिसमें सतनारायण गोयल को नगर इकाई का अध्यक्ष और बजरंग सिंगल को महामंत्री नियुक्त किया गया, विनोद कंसल, राजकुमार जैन और राजेश सिंगल को उप प्रधान,अनिल बंसल को सचिव प्रवीन मित्तल व मोहित गोयल को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल ने बताया कि अग्रवाल सम्मेलन पिछले काफी सालों से अग्रवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रयासरत है।देश और प्रदेश में समाज को अग्रोहा शक्तिपीठ से जोड़ने के लिए निरंतर संगठन का गठन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज हिसार नगर इकाई की घोषणा हिसार के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया ने की।सत्यनारायण गोयल ने कहा जो जिम्मेदारी समाज ने मुझे दी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसे निभाऊंगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो को अग्रोहा शक्तिपीठ से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.