हिसार, 25 फ़रवारी।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जय श्री श्याम विहार उद्योगिक क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के लिए छट घाट की नींव रखी। निकाय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पूर्वांचल वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुझ से मिला था।उन्होंने छट पूजा करने के लिए घाट बनाये जाने की मांग रखी थी।घाट निर्माण के लिए हमने उन्हें आश्वासन दिया था। आज उसी को वायदे को पूरा करते हुए इसकी नींव रखी है।उन्होंने कहा कि नगर में पूर्वांचल समाज की बहुत बड़ी जनसंख्या है। इनके लिए छट पूजा लोक आस्था का महापर्व है। तालाब या नदी किनारे इस पर्व को भगवान सूर्य देव को अधर्य देकर मनाया जाता है।इस अवसर पर शंकर गोस्वामी, नरेश ग्रेवाल, सतीश अवधेश, सुरेश भगत, मुन्नी लाल यादव , सुनील चाय पत्ती आदि उपस्थित रहे।
पूर्वांचल वासियों के लिए छट घाट का बड़ा महत्व: निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

Leave a Reply