हिसार। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठन का पुर्नगठन व विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला में अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों की इकाइयां गठित की गई है। उन्होंने कहा केन्द्र व हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों ने अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिनका लाभ उठाकर जीवन स्तर उंचा उठाया जा सकता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को जन—जन तक लेकर जाएं और इनको क्रियान्वित करते हुए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला प्रभारी जवाहर सैनी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें पद सौंपा है, उस पर खरा उतरते हुए वे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, सुनील वर्मा, प्रीतम सैनी, उमेद खन्ना, भूपसिंह रोहिल्ला, मनीष कालीरामन, कृष्ण फ्रंड, सोनू कांगड़ा, अनूप नयाना, विनीत, रोहतास रावतखेड़ा, रविन्द्र, रिंकू, मनोज, राजबीर, सतीश सोलंकी, बलराज खुंडिया, बिट्टू, सुरजीत कालीरामण, शेरसिंह, हंसराज यादव, सुशील सैनी, ओमप्रकाश मेहता, विकास हिसारी, डाक्टर राज जुगलान, अंकुश, प्रोफेसर बलवान, प्रेम कोहली सहित अनेक पार्टीजन उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने संभाला पदभार-जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने किया स्वागत, तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान-

Leave a Reply