किसान रेस्ट हाऊस में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम प्रशिक्षण शिविर आयोजित-मास्टर ट्रेनर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

किसान रेस्ट हाऊस में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम प्रशिक्षण शिविर आयोजित-मास्टर ट्रेनर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

टोहाना, 26 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डांगरा रोड़ स्थित किसान रेस्ट हाऊस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर रामेश्वर दास व वेद कुमार ने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन से मत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
   मास्टर ट्रेनर रामेश्वर दास व वेद कुमार ने कर्मचारियों को वीवीपैट के माध्यम से करवाए जाने वाले मतदान के बारे बरती जाने वाली सावधानियों व पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान शुरू होने व खत्म होने तक वीवीपैट व ईवीएम के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों बारे भी बताया। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। चुनाव ड्यूटी मेें लगे कर्मचारी को वीवीपैट व ईवीएम की पूरी जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्रत्येक दिन तीन-तीन ग्रुपों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का वोट मूल्यवान होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए सम्पूर्ण जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर वरुण कुमार, विजय बंसल, मुनीश कुमार, अंकुश कुमार ने भी ईवीएम डेमो के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.