होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जोगेन्द्र सिंह ने कुश्ती में जीता सोना

होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जोगेन्द्र सिंह ने कुश्ती में जीता सोना

26 फरवरी, हिसार:
होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्य नगर के छात्र जोगेन्द्र सिंह ने कुश्ती की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक श्री राजपाल सिंधु ने विजेता खिलाड़ी को जीत के लिए शुभकामनाऐं दी है। प्रधानाचार्या अनीता पन्नू दलाल ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि जोगेन्द्र कक्षा आठवी का छात्र है और बड़ी बात ये कि अभी पिछले कुछ महीनों से इस छात्र ने कुश्ती खेलना शुरू किया है और ये उसकी पहली शानदार उपलब्धि है।
गौरतलब है कि होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्य नगर, हिसार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कुछ इस प्रकार से बल दिया जाता है कि विद्यार्थी की रूचि के अनुसार उसे अवसरों का आसमान प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजपाल सिंधु का मानना है कि यदि बच्चोंे को उनकी रूचि के अनुरूप वातावरण मिले तो वे जीवन में सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ- साथ इन रचनात्मक गतिविधियों की ओर विशेष बल दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.