*मॉडर्न डिफेंस स्कूल की ईशाना शॉर्ट-पुट में रही तृतीय स्थान पर*

*मॉडर्न डिफेंस स्कूल की ईशाना शॉर्ट-पुट में रही तृतीय स्थान पर*

हिसार, 26 फरवरी : कैमरी रोड स्थित मॉडर्न डिफेंस स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ईशाना ने महावीर स्टेडियम में आयोजित जूनियर और सीनियर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉर्ट-पुट में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्राचार्या सीमा चौहान ने छात्रा ईशाना को पदक पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल निदेशक मीना गर्ग ने विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

फोटो कैप्शन : शॉर्ट-पुट में पदक जीतने वाली मॉडर्न डिफेंस स्कूल की छात्रा ईशाना, स्कूल की प्राचार्या सीमा चौहान व स्टॉफ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.