यारी इंटरनेशनल व इंडिया का शिक्षा, स्वास्थ्य तथा गरीबी उन्मूलन के लिए प्रशंसनीय कार्य

यारी इंटरनेशनल व इंडिया का शिक्षा, स्वास्थ्य तथा गरीबी उन्मूलन के लिए प्रशंसनीय कार्य

हिसार, 27 फरवरी (देवेन्द्र उप्पल) : यारी इंटरनेशल संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर लगातार सराहनीय काम करती आ रही है। उसी दिशा में आज यारी इंटरनेशलन संस्था के संयोजक रणबीर लोहान हिसार आए और उन्होंने अजय दूहन को अमेरिका भेजने के लिए वीजा प्रदान किया। उन्होंने बताया कि अजय दूहन को संस्था की तरफ से एमबीए के लिए अमेरिका भेजा जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने अजय दूहन को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने बताया कि यारी इंटरनेशनल संस्था कई साल से जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रही है। अमेरिका में डॉ. जसबीर लोहान संस्था का कार्यभार संभाल रहे हैं और इंडिया में उनके भाई रणबीर लोहान यारी इंटरनेशनल संस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। संस्था के संयोजक रणबीर लोहान ने बताया कि इंडिया में हमारी संस्था की 40 ब्रांच हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती है। यारी इंटरनेशनल संस्था ने अमेरिका में 18 लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया वहीं इंडिया में 350 बच्चों को मौत के मुंह में जाने से बचाया। बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। किसी की रीढ की हड्डी ने काम करना बंद कर दिया था तो कोई ऐसी बीमारी की चपेट में था जो उसकी जान भी ले सकती थी। उन सभी को संस्था के खर्चे पर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। आज वह सभी स्वस्थ हैं। उदाहरण के तौर पर एक सात साल के बच्चे की किडनी खराब हो चुकी थी। उस परिवार के पास इलाज करवाने के लिए पैसा भी नहीं था। संस्था ने हिसार में सभी अस्पतालों में उसका इलाज करवाया लेकिन हिसार के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उसके बाद उस बच्चों को संस्था की तरफ से चंडीगढ़ ले जाया गया जहां चंडीगढ़ पीजीआई में उसका इलाज चला। बच्चे को 3 महीने तक आईसीयू में रखा गया और वह स्वस्थ हो गया। वहीं संस्था ने शिक्षा की दिशा मेंं भी अनेक कार्य किए हैं। 200 बच्चों को 30 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज वाले कोर्स को भी करीब 6 लाख रुपये में करवाकर उन लोगों की मदद की है जो गरीबी के कारण अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में असर्थ होते हैं। इस अवसर पर स्थानीय प्रभारी सत्यवान लोहान और कविता भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.