तीसरी बार सरकार लाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं : गोल्डी सैनी

तीसरी बार सरकार लाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं : गोल्डी सैनी

हिसार, 27 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी ने अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत आज हिसार में मोर्चा के सिटी मंडल व सब्जी मंडी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर की। सैनियान मोहल्ला में आयोजित मोर्चा के सब्जी मंडी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए गोल्डी सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दिनों दिन नए आयाम स्थापित कर रही है। हरियाणा प्रदेश में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। बैठक में ओबीसी मोर्चा सब्जी मंडी मंडल के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, महामंत्री सीताराम सैनी, मंत्री संदीप कुमार व बिजेंद्र, मीडिया प्रभारी सुशील सैनी खोवाल, कोषाध्यक्ष नरेश दुहनिया, सदस्य बालकिशन, सुभाष, रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा मोर्चा की सिटी मंडल की बैठक खजांचियान बाजार में सिटी मंडल के अध्यक्ष धीरज सोनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह सैनी, एडवोकेट नितिन पवार, मोहित सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.