स्प्रिंग फील्ड स्कूल में रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता

स्प्रिंग फील्ड स्कूल में रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता

हिसार, 27 फरवरी : विगत दिवस स्प्रिंग फील्ड स्कूल में रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूकेजी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें लड़कियों की अलग और लड़कों की अलग रेस करवाई गई। स्केटिंग मास्टर राजकुमार का कहना है कि गत वर्षों से स्केटिंग का महत्व बहुत बढ़ चुका है। हर वर्ग के लोग इसमें दिलचस्पी रखते हैं। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीरज खन्ना व डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ खन्ना ने ट्राफियां दी व बच्चों का धन्यवाद किया। अंत में उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इससे बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा होती है। अनुशासन मानवीय चरित्र में मील का पत्थर साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.